शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आपरेशन सवेरा के तहत गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आमजन को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक व शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया।