बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी में छत पर खड़ा व्यक्ति चाइनीज मांझे से हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी के रहने वाले अदनान ने शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया वह अपनी छत पर खड़ा था तभी अचानक से उसकी गर्दन पर चाईनीज मांझा आ गया गर्दन बचाने के चक्कर में हाथ लगाया तो हाथ कट गया और वह घायल हो गया आपको बता दे घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है