बूंदी: बूंदी यातायात शाखा के कार्यालय से कोबरा को किया गया रेस्क्यू
Bundi, Bundi | Aug 21, 2024 उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी संजीव शर्मा के निर्देश पर सदर थाना के पीछे यातायात शाखा कार्यालय बूंदी में चार से पांच फीट का कोबरा को रेस्क्यू किया। कोबरा कार्यालय के बाथरूम की खिड़की में था वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा।सूचना पर रेस्क्यू एक्सपर्ट ने पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।