बदायूं: थाना कादरचौक पुलिस ने बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Sep 14, 2025 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में अभियुक्त फहीमुद्दीन पुत्र शकीलुद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।