हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन से पहली बार दिल्ली के लिए बनकर चली स्पेशल ट्रेन, परीक्षार्थियों को हुई सहूलियत
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन से आज पहली बार दोपहर 1:00 बजे दिल्ली के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। ट्रेन के चलने से पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत हुई और वह आराम से बैठकर अपने घरों को रवाना हुए। काफी समय से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाया जाने की मांग की जाती रही है। पहला अवसर था जब हरदोई से बनकर कोई ट्रेन नई दिल्ली की ओर रवाना हुई।