श्योपुर: कमालखेडली बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमालखेडली बस्ती में एक महिला के साथ 4 आरोपियों ने 20 मई मंगलवार को घर के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर गाली गलौच की गई। पुलिस ने मामले में एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को दोपहर 12 बजे चार आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।