कोंडागांव जिले की मांडोकी खरगांव में आज बुधवार के शाम बाइक सवार ग्राम कोपरा निवासी लक्ष्मण समरथ बाइक से गिरकर घायल हो गया।जिसे शाम 7 बजे उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाया गया है।लक्ष्मण समरथ के चेहरे व सर पर चोट आई है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मण समरथ आरटीओ विभाग के कर्मचारी है जो कोंटा में पदस्थ हैं।छुट्टी में वह घर आए हुए हैं, इसी दौरान यह हादसा हो गया।