फैज़ाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में तिहूरा मांझा के बड़का पुरवा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
तिहूरा मांझा के बड़का पुरवा में आज एक महिला की फांसी लगा लेने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच। मृतक महिला के मायके वालों का आरोप है की दहेज न मिलने पर ऐसा कृत्य किया गया है। बता दे की यह मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दर्शन नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तिहुरा मांझा बड़का पुरवा का है।