जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत भाद के बड़का बगार में आज से साप्ताहिक हाट बाजार की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, अनूपपुर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस हाट बाजार के संचालन से स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बेचने के नए अवसर मिलेंगे।