शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. मीना कलुन्डिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में वेक्टर जनित रोगों की व्यापकता को देखते हुए सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा इन रोगों के उन्मूलन में सहयोग करने की अपेक्षा की गई। साथ ही जिले में मास फीवर सर्वे हेतु अपने-अपने स्तर से सभी को सहयोग हेतु आग्रह किया।