नगर परिषद भैसोदा के वार्ड नंबर 1 रगपुरिया से दुधाखेड़ी माताजी के लिए निकली चुनरी यात्रा का नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा द्वारा अन्य साथियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चुनरी यात्रा में माताजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।