दिल्ली: दिल्ली की सियासत में एक बार फिर नाम बदलने का मुद्दा गरमा गया है. शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर 'श्री रामपुरम' रखने की तैयारी चल रही है.विधायक करनैल सिंह ने मीडिया से बात की और कहा उनका कहना है कि यह मांग स्थानीय जनता की ओर से उठाई गई है. अब तक इस प्रस्ताव के समर्थन में 60,000 से ज्यादा हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं.