खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जिसमें टायर फटने से एक किसान की मौत हो गई। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजन राजपाल सिंह ने बताया कि उनके मौसा सरदार सिंह राठौर, उम्र लगभग अठावन वर्ष, आटा पिसवाने गए थे। चक्की पर भीड़ होने के कारण वह सामने स्थित एक पंचर की दुकान पर बैठ गए। रविवार शाम 4 बजे की घटना