भिंड नगर: बिलाव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, क्रॉस केस हुआ दर्ज
उमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर सीताराम धाकड़ एवं गोधन सिंह यादव के बीच विवाद हो गया।दोनों पक्षों में आपस में मारपीट कर दी।जिसमें सीताराम ने गोधन सिंह, बृजेश यादव एवं राकेश यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज कराया। वही गोधन सिंह ने सीताराम,गौरव ,संतोषी ,आरती के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।