भिंड नगर: गोरमी वार्ड क्र 7 में घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत।
दरअसल गोरमी वार्ड क्र 7 में रहने बाली कलावती नामक महिला अपने घर के छज्जे पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी।तभी अचानक घर का छज्जा गिर पड़ा और छज्जे के मलबे में दबकर कलावती नामक महिला की मौत हो गई।परिजनों ने दौड़ कर छज्जे के मलबे के नीचे दबी कलावती नामक महिला के शव को बाहर निकाला वही घटना की जानकारी मिलते ही गोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।