भिंड नगर: इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप दीनपुरा के समीप आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, केस दर्ज
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी सुदीप पुत्र भगवान सिंह निवासी डिडी खुर्द ने पुलिस को बताया। आपसी रंजिश के चलते मोहित शर्मा,अनूप भदोरिया,शिवानु सिंह, निखिल सिंह, पियूष सिंह ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप दीनपुरा के पास गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। तथा हाथ में चाकू मारा,तथा जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।