शेरघाटी: आमस प्रखंड के कलवन पंचायत में वार्ड सदस्य पर लाभुकों से पैसे वसूलने का आरोप
Sherghati, Gaya | Mar 14, 2026 आमस प्रखंड के कलवन पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर खुलेआम उगाही करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वार्ड सदस्य द्वारा आवास योजना के लाभुकों से पैसे की मांग करते हुए देखा और सुना जा रहा है।वायरल वीडियो में वार्ड सदस्य यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एक ही जगह पर छह लोगों का फोटो खींचा