भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बेखौफ बदमाश: बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले से झपटी ढाई तोले की सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद
वस्त्र नगरी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें खाकी का बिल्कुल भी खौफ नहीं रहा।नागौरी गार्डन में शुक्रवार को दिन-दहाड़े चेन स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए।