अलीगढ़। ऐतिहासिक अचल सरोवर इस देव दीपावली पर मानो धरती पर उतर आए स्वर्ग का दृश्य बना हुआ था। 1 लाख 21 हजार 121 दीपों की रौशनी से सरोवर ऐसा जगमगाया कि उसकी आभा देखने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए। दीपों की झिलमिल रोशनी में जब "भारत माता की जय" और "हर हर महादेव" के जयघोष गूंजे, तो पूरा वातावरण भक्ति और गर्व से भर गया।