पूर्णिया शहर में रामनवमी शोभायात्रा के कारण रात 11 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Purnea East, Purnia | Mar 28, 2026
पूर्णिया जिले के सहायक विद्युत अभियंता रोहित कौशिक ने शनिवार को सुबह के लगभग 11 बजे बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन रूट से जुलूस गुजरेगा, वहां बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। यह पूरी तरह एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।उपभोक्ताओं से बिजली विभाग को सहयोग करने की अपील की है.