खरौंधी के सामाजिक कार्यकर्ता देवकुमार यादव की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही KC राय हॉस्पिटल पहुँचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को शाम करीब 6बजे परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से देवकुमार यादव के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की।