एक सड़क हादसा हो गया जिसमें पिकअप और आयशा ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक लगभग 20 मिनट तक स्टेयरिंग के बीच फंसा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।