सैदपुर: शेखपुर में बकरी को बचाने में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने वृद्धा को मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
सैदपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बकरियों को बचाने में 60 वर्षीया शशिकला देवी पत्नी स्व चंद्रदेव को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुई वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद मृतका के परिवार में मचे कोहराम के बीच सोमवार को सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।