बरकागाँव: मोंथा चक्रवात से बड़कागांव में धान व सब्जी की फसलें बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी
मोंथा चक्रवात की बारिश से बड़कागांव प्रखंड के किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में पके धान झड़ गए और लहसुन, प्याज, टमाटर, गोभी, बैंगन, धनिया जैसी सब्जियां सड़ने लगीं। किसानों ने बताया कि लगभग 5 एकड़ भूमि में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रभावित किसान आवेदन दें, उन्हें आपदा प्रबंधन से सहायता दी जाएगी।