बाँधवगढ़ मे आयोजित 2 दिवसीय कबीर मेला भव्यतापूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।बाँधवगढ़ के ऐतिहासिक किले स्थित कबीर मंदिर गुफा और चौरा मे पूजापाठ उपरान्त ताला बांधवगढ़ के कबीर आश्रम मे वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां चौंका आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब विशेष रुप से शामिल हुए।