गोहपारु: रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को मितौरा गांव से वन विभाग की टीम ने पकड़ा, फारेस्ट अधिनियम के तहत की कार्रवाई
शहडोल जिले के खन्नौधी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मितौरा गांव से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा और फारेस्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 AB 1054 को पकड़ा गया है,इस कार्यवाही में दक्षिण वन मंडलाधिकारी की टीम मौजूद रही है।