बरेली: शाही थाना क्षेत्र के बसवन्ना के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
शाही थाना क्षेत्र के बसावन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत होगई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। मृतक व्यक्ति इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौधरी का रहने वाला है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।