सिरसा: कर्मचारियों ने मांगों के लिए शहर के पब्लिक हेल्थ विभाग कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
Sirsa, Sirsa | Sep 17, 2025 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शहर के पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर 2 बजे के दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को बरसात के दौरान सेफ्टी किट भी नहीं दी गईं l