झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास एक खीरे से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना गुरुवार को शिवपुरी की ओर से आते समय हुई। करौंदी माता मंदिर से आगे निकलते ही ड्राइवर ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया।