मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में आवास चौराहे के पास 2 बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि घायल बाइक सवार की पहचान सुदामा मिश्रा जो कि शहर कोतवाली के विजयपुरा के रहने वाले हैं। सोमवार की सुबह 10:00 बजे वह शहर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान आवास चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार कर भाग निकला। जिसमें विजयपुरा निवासी सुदामा मिश्रा घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।