मिर्ज़ापुर: नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर शादी रचाने के मामले में जिगना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी रचा ली। इस मामले में नाबालिक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की रात 8:00 बजे अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।