हुज़ूर: भोपाल: अरेरा हिल्स में युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Aug 3, 2025 भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाले युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। खुदकुशी से पहले वह शराब पीकर घर लौटा था। परिजनों ने उसे समझाइश दी तो उनसे विवाद किया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पत्नी चेक करने पहुंची। जहां उसने पति को उल्टियां करता देखा। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।