विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की जयंती के अवसर पर शनिवार 9 बजे जमुई के रवींद्र वाटिका, गोशाला रोड, पुरानी बाजार में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार वृक्ष आम के दो पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती के जमुई नगर संयोजक वैद्य दीपक कुमार मोदी ने किया।