शिकोहाबाद: खैरगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर गलत काम करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करने के आरोपी मुन्नेश निवासी ग्राम कपरैटा, एटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कलपुरा चौराहा के पास से पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।