कवर्धा: धरमपुरा बिरकोना के पास धान के खेत में घुसी नई बस, ड्राइवर की झपकी के कारण हुआ हादसा, क्रेन से निकाली गई बाहर
पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा बिरकोना के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 किनारे एक नई सोल्ड बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात बस चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में जा घुसा।इधर मंगलवार की दोपहर 01 बजे के करीब बस को खेत से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।