झींकपानी: रोड़ेबासा में राशन डीलर के घर का दरवाजा तोड़ दो हाथियों ने चावल व गेहूं खाया
बीती रात को दो हाथियों ने राशन डीलर धनुर गोप के घर का दरवाजा तोड़ कर 10बोरी चावल व गेहूं खा गए, इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण एक जुट हो कर किसी तरह गाँव के बाहर हाथियों को भगा दिया, उसी रात दूसरी ओर डांगुवापोशी रेल खण्ड मे झींकपानी के पास 21हाथियों का झुंड रेलवे ट्रेक पर आ गया जिससे घंटो आवागमन बाधित हुआ वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम ने हाथियों से खाली कराया