अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण रायसेन जिले में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की खपत अचानक बढ़ गई है। युद्ध लंबा खिंचने की आशंका से लोग और किसान पेट्रोलियम पदार्थों का स्टॉक कर रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 2 से 3 लाख लीटर की सामान्य खपत अब बढ़कर 4 से 5 लाख लीटर तक पहुंच गई है।