वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक मजदूर के मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव का है जहां पर एक निर्माण अधीन मकान में कार्य करने के दौरान मजदूर की मौत हो गई थी।