नौगांव निवासिनी 40 वर्षीय शगुफ्ता सिद्दीकी पुत्री सफीक सिद्दीकी पनवाड़ी विकास खंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरारी में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त हैं। विद्यालय की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाइक पर सवार हो पनवाड़ी की ओर जा रही तभी महुआ मोड़ के पास गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें झांसी रेफर किया गया।