महेशपुर: महेशपुर सीओ और थाना प्रभारी ने बिना माइनिंग का गिट्टी लदा एक हाईवा किया ज़ब्त
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने अंचल क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के समीप थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ छापेमारी अभियान चलाकर अवैध तरीके से बिना माइनिंग चालान के पत्थर चिप्स ले जा रहे एक हाईवा को जब्त कर लिया है. जब्त हाईवा को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बिना माइनिंग चालान की जब्त हाईवा की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है.