शकूराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार को एक खलिहान में भीषण आग लग गई। आग में किसान लाल बिहारी शर्मा का करीब तीन बीघा खेत का धान और नेवारी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, किसान ने मुआवजे की मांग मीडिया से बातचीत के क्रम में की।