बेरो: बेड़ो में इंसानियत: मासूम की जान बचाने और बैग लौटाने वालों को पुलिस का सलाम!
Bero, Ranchi | Sep 14, 2025 रांची जिले के बेड़ो में इंसानियत की दो मिसालें सामने आईं। बैंक ऑफ इंडिया गेट में फंसी मासूम को अरविंद और अजय मिस्त्री ने बचाया, वहीं गुमला निवासी शारिक आलम का गिरा बैग भरनो के युवकों ने लौटाया। रविवार को थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय ने सभी को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।