बालाघाट: कलेक्टर ने सरेखा अंडरपास व बाईपास का निरीक्षण किया, सुधार के निर्देश दिए, 15-20 दिनों में शुरू होगा आवागमन
सरेखा क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लेने कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सरेखा अंडरपास एवं सरेखा बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि ओवरब्रिज के प्रारंभ होने के बाद अंडरपास का सुधार कार्य किया।