मथुरा: हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के पास 1 किलो गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश
वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक दुष्यंत कौशिक ने पुलिस टीम के साथ हजारीमल सो.इं. कॉलेज के पास से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस ने बताया आरोपी सुरेश पुत्र कालीचरण का चालान कर दिया।