गोहाना: गोहाना के राजकीय महिला कॉलेज में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में सिविल अस्पताल से दंत चिकित्सक डॉ. राकेश आए।
Gohana, Sonipat | Mar 20, 2024 राजकीय महिला कॉलेज में बुधवार को जागरूकता सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में सिविल अस्पताल से दंत चिकित्सक डॉ. राकेश रौहिल्ला ने छात्राओं को दांतों की देखभाल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। दांतों को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से मंजन किया जाना चाहिए। जांच भी करवाये।