हनुमानगढ़ टाउन में बस की टक्कर लगने से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। गंभीर घायल हालत में बेटे को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि घायल माँ का टाउन स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।