पचरुखी: पचरुखी में मद्यपान के आरोप में युवक दूसरी बार गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव से सोमवार की देर रात मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पचरुखी गांव निवासी राजेंद्र साह का पुत्र रवि कुमार बताया जा रहा है। रवि कुमार मद्यपान के आरोप में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है।पुलिस ने बताया कि बंदी को मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सिवान कोर्ट में पेश किया गया।