दिल्ली: बाहरी जिला पुलिस के AATS टीम ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार बाहरी जिला पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली जिसके माध्यम से पुलिस की टीम ने बहादुरगढ़ से रानी खेड़ा के रास्ते के बीच में जाल बिछाया और शराब तस्कर को धर दबोचा।