गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी रामभूप के रजिस्ट्री कार्यालय के समीप खाली पड़े प्लॉट में करीब 14 बीघा खेत के बाजरा के पूले रखे थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे खाली प्लॉट में रखे बाजरा के पूलों में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।