"कहते हैं अगर नीयत साफ हो और प्रयास सच्चे, तो कुदरत खुद लौटकर आती है! मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसी ही सुखद खबर सामने आ रही है, जिसने पर्यावरण प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। दक्षिण पन्ना वन मण्डल रेंज इन दिनों विदेशी मेहमानों और दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है।